एटा के लालगढ़ी फीडर बिजली विभाग को हर माह लाखों रुपये की चपत लगा रहा है। यहां 39.35 प्रतिशत बिजली चोरों की भेंट चढ़ रही है। वहीं, हिंदुस्तान लीवर डेढ़ प्रतिशत से भी कम नुकसान के साथ ‘लॉस लेस’ फीडर बन गया है। बताते चलें कि शहरी खंड में 13 फीडर संचालित हैं।
जनपदीय शहरी खंड में भी बिजली चोरों का बोलबाला है। यहां भी 35 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। शहर के 13 फीडरों के आंकड़ों सर्वाधिक 40 प्रतिशत लाइन लॉस के साथ लालगढ़ी फीडर सबसे ऊपर है। वहीं मल्टीनेशनल कंपनी हिंदुस्तान लीवर शत प्रतिशत आपूर्ति का भुगतान कर रहा है। यहां का लाइन लॉस लगभग एक प्रतिशत है। नुकसान के मामले में दूसरे नंबर पर 38 प्रतिशत के साथ सीआर फीडर, 34.6 प्रतिशत के साथ मंडी फीडर एवं जेल रोड फीडर हैं।
फीडर लाइन लॉस
लालगढ़ी फीडर 39.35
सीआर फीडर 37.66
मंडी फीडर 34.58
जेल रोड फीडर 34.02
सिटी द्वितीय फीडर 34.00
बनगांव फीडर 33.94
आगरा रोड फीडर 33.87
जीटी रोड फीडर 33.02
सिटी प्रथम फीडर 31.57
रेलवे रोड फीडर 30.93
माल गोदाम फीडर 29.57
औद्योगिक फीडर 28.39
हिंदुस्तार लीवर फीडर 1.31
सोमवार से शुरू हो रहे चेकिंग अभियान की तैयारियां कर ली गई हैं। संबंधित टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। अधिक लाइन लॉस वाले फीडर चिह्नित कर विशेष सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लाइन लॉस 15 प्रतिशत से नीचे आ जाए।
- राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र, एटा