फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जीएसटी टीम की कार्रवाई से तंबाकू व्यापारियों में खलबली

Fri, 28 Nov 2025 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। लखनऊ की जीएसटी टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे में आकर तंबाकू गोदाम में छापामारी की। जीएसटी टीम की कार्रवाई से तंबाकू व्यापारियों में खलबली मच गई। कार्रवाई से बचने के लिए व्यापारी गोदाम, आढ़त एवं कार्यालय पर ताला लगाकर लापता हो लिए। जीएसटी अधिकारियों ने कर चोरी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


लखनऊ से पहुंची जीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम करीब आठ बजे सराय रोड स्थित दयाल टुबैको फर्म के गोदाम पर छापा मारा। यहां पहुंचकर टीम ने गोदाम पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी करते हुए कार्यालय में रखे रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। टीम ने स्टॉक, खरीद–फरोख्त के बिल, टैक्स भुगतान आदि दस्तावेज खंगालना शुरू कर दिया। फर्म से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगने पर कर्मचारियों ने उपलब्ध नहीं कराए।
इस पर फर्म के मालिक से फोन पर संपर्क करने कोशिश की गई लेकिन उनके कस्बे से बाहर होने पर संपर्क नहीं हो सका। जानकारी पर व्यापारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध करने लगे। व्यापारियों का कहना था इस तरह से कार्रवाई करना गलत है। टीम को फर्म मालिक को सूचना देकर आना चाहिए जिससे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकें। टीम के जाने पर भी शुक्रवार को तंबाकू व्यापारी खासे चौकन्ने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें