फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आयोग, निगम, बोर्डों में वैश्य समाज के लोगों का समायोजन करे सरकार

Thu, 07 May 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की सकीट में गठित कार्यकारिणी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता
विज्ञापन
एटा। वैश्य व्यापारी भाजपा का स्थायी और परंपरागत वोट है, इसलिए भाजपा को प्रदेश में आयोग, निगम, बोर्डों में रिक्त 12 स्थानों पर वैश्य समाज के लोगों का समायोजन करना चाहिए। यह बात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता डॉ. सुमंत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को नगर आगमन के दौरान वार्ता में कही। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने ग्राहकों और व्यापारियों से भी सहयोग के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों में लग रही मोबाइल फोन की लत पर चिंता जाहिर की। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठान और गोदाम में आग लगने पर नुकसान का आकलन कर आर्थिक मदद की बात भी कही। उन्होंने बताया संगठन के प्रस्तावित तीन कार्यक्रम को लेकर वह जिले के कार्यकर्ताओं से संपर्क करने आए थे। उन्होंने बताया 17 मई को औरैया के नारायणपुर में संगठन का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन होना है। 24 मई को बांदा में युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 29 जून को दिल्ली में दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश भर के वैश्य व्यापारी एकत्रित होंगे। वार्ता के समय राजेश गुप्ता, विशाल गोयल, जितेंद्र माहेश्वरी, गणेश वार्ष्णेय, पूर्व सभासद वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू, जितेंद्र गुप्ता, अवधेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय बने वैश्य एकता परिषद के नगर अध्यक्ष

सकीट। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता का व्यापारियों ने स्वागत करने के बाद संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की। इस दौरान व्यापारी नेता ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। स्वागत करने वालों में आनंद किशोर वार्ष्णेय, मुकेश चंद्र जैन, शिवकुमार गुप्ता, नरेश वार्ष्णेय, दीपक जैन, पप्पन जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें