फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर बुलाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 13 Jan 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में एक गांव निवासी व्यक्ति ने राजू निवासी अकराबाद सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को एक महिला ने बहाने से घर बुला लिया और वहां पहले से मौजूद आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता ने बताया कि 10 जनवरी को आरोपी राजू एक झोपड़ी में बैठा हुआ था। तभी उसके साथ की महिला ने मेरी पुत्री को अपने घर बुलाया और राजू के पास भेज दिया। वहां पहुंचते ही आरोपी पुत्री को पकड़कर दुष्कर्म करने लगा। इतने में उसकी दादी तलाशते हुए वहां पहुंच गई और घटना काे देख लिया। यह देखकर राजू गालीगलौज करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग झोपड़ी की तरफ आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें