फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फोन नहीं मिलने पर युवती ने दी जान

Sat, 12 Apr 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर के गांव वढ़ावली में एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता के अनुसार शनिवार की सुबह युवती भाई का फोन लेकर चलाने लगी, मना किया तो कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगाकर लटक गई। जब तक उसको नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव बढ़ावली निवासी संतोष कुमार ने बताया कि बेटी प्रतीक्षा (19) शनिवार की सुबह सोकर उठी और बेटे का मोबाइल चलाने लगी। यह देखकर बेटे ने उसको डांट लगाते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सब लोग अपने काम में लग गए और प्रतीक्षा कमरे के अंदर चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो हम लोगों को कुछ शंका हुई। जिसके चलते जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। प्रतीक्षा को आवाज लगाई तो कोई जबाव नहीं मिला।
बताया कि दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी फंदे से लटक रही थी। यह देखकर चीख निकल गई। जिसे सुनकर घर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बेटी को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बेटी पिछले साल 12वीं कक्षा में फेल हो गई थी और घर पर ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें