रेलवे पुल पर चार दिन पूर्व तीर्थ यात्रियों से भरी बस और ट्रक की भिडंत में महिला की मौत हो गई थी। कई यात्री घायल हुए थे, लेकिन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक ओवर ब्रिज से नहीं हटवाए। इसके चलते शनिवार को पुल पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को चार घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। जब राहगीरों ने हंगामा किया तो पुलिस ने क्रेन मंगा कर दोनाें वाहन हटवा कर जाम खुलवाया।
रेलवे पुल पर चार दिन से दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक खड़े थे। शनिवार को वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब राहगीरों ने हंगामा किया तब जाकर पुलिस ने क्रेन बुला कर दोनों वाहन हटवाए और यातायात बहाल कराया। जाम में फंसने के कारण राहगीरों को चार घंटे का इंतजार करना पड़ा। जाम में स्कूली वाहन, रोडवेज और निजी बसो के अलावा ट्रक और सैकड़ों दुपहिया वाहन फंसने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।