फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम से शुरू हुआ न्यू ईयर का धमाल

Thu, 31 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को शहर में नए साल के जशभन की धूम रही। शाम से शुरू हुआ संगीत का धमाल आधी रात तक जारी रहा। डीजे पर थिरकते युवा अर्द्धरात्रि को घड़ी की सुइयां मिलते ही हैप्पी न्यू ईयर बोलकर झूम उठे।
विज्ञापन

गुरुवार का दिन नए साल के जशभन के नाम रहा। सुबह से ही लोग अलविदा 2015 और 2016 के स्वागत को बेताब थे। दोपहर से शुरू हुए आयोजन देर रात तक जारी रहे। शाम से रही कड़ाके की ठंड न्यू ईयर उत्साह के  आगे बौनी रही।आयोजनों के चलते गुरुवार को शहर के अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट हाउसफुल रहे। एडवांस बुकिंग के चलते लोगों को इंतजार करना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर डीजे लगाकर नए वर्ष का स्वागत किया गया था। कड़ाके की ठंड से बेखबर युवा किशोरों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संगीत पर झूमते युवा हैप्पी न्यू ईयर बोलकर लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे। इस दौरान चाय-कॉफी एवं नाश्ते का लुत्फ ले रहे थे। रात चढ़ने के साथ ही परवान चढ़ रहा उत्साह दोनों सुइयां मिलते ही चरम पर पहुंच गया। माहौल हैप्पी न्यू ईयर से गूंज उठा। लोगों ने गले मिलकर शुभ कामनाएं दीं।

दोस्तों से सेल्फी की शेयर
शहर के होटलों में भी नए साल का जशभन दिखाई दिया। न्यू ईयर पार्टियों के लिए यहां विशेष तैयारियां की गई थीं। सजे हॉल, म्यूजिक से गूंजता माहौल उत्साह बढ़ा रहा था। सजे हॉल में थिरकते युवाओं ने माहौल को रंगारंग बना दिया। विभिन्न संस्थाओं में इंजीनियरिंग कर रहे दर्जन भर युवाओं ने जीटी रोड स्थित होटल में पार्टी कर एक दशक बाद नए साल को यादगार बनाया। घंटों चले जशभन के बाद इन लोगों ने सेल्फी के माध्यम से विदेशों में बैठे दोस्तों को भी ऑन लाइन शेयर किया। इनमें अनुज चौहान, अरुन यादव, अविनाश सिसौदिया, रिषभ गुप्ता, चंदन, शिवम शेखर आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन


संगीत पर झूमे
गांधी मार्केट स्थित अमेरिकन इंगलिश स्पीकिंग इंस्टीटयूट में नए साल का आगाज झूमकर, नाचकर किया गया। इस दिन विद्यार्थियों ने पढ़ाई से ज्यादा मौज मस्ती की। मधुर संगीत पर थिरके युवा युवतियों जमकर एंज्वाय किया। घंटों के धमाल के बाद युवाओं ने डिनर पार्टी का आयोजन किया।

पूजा अर्चना कर की शुभ कामना
लोगों ने घरों में पूजा अर्चना एवं बुजुर्गों के पांव छूकर शुभ वर्ष की कामना की। वहीं कुछ परिवारों में नए साल का आगाज सुंदर कांड से करने की तैयारी है। गुब्बारों व फूलों से सजे स्थानीय साईं मंदिर में भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बधाईयों का तांता
नए साल की बधाइयाें का तांता लगा रहा। कुछ लोग फोन कर जहां विश कर रहे थे। वहीं वाटसएप, फेसबुक पर भी शुभ कामनाओं का बोलबाला था। देश विदेश में बैठे कुछ लोगों ने तो पाटिर्यों की सेल्फी भेजकर खुशियां शेयर कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें