दूसरे चरण के मतदान के दौरान दोपहर के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश होने के बाद भी मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। बुजुर्ग मतदाता छाता लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
पहले ही घंटे में 10 से 15 फीसदी मतदान हो चुका था। प्रत्याशी एक-एक वोट के लिए विकलांग, असहाय एवं बुजुर्ग मतदाताओं का वोट मतदान केंद्र पर पहुंचा रहे थे। बारिश में भी छाता लगाकर मतदाता बूथों पर कतार में खड़े थे।