एटा। नए शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया गया है। इस बार हर तीन माह बाद यूनिट टेस्ट होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों को शामिल किया गया है। इससे विद्यार्थियों की क्षमता परखी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों का पहला यूनिट टेस्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगा। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की विषयों पर पकड़ और उनकी अवधारणात्मक समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों के जरिए छात्रों की त्वरित सोच और सही विकल्प चुनने की क्षमता परखी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वह समय से पाठ्यक्रम पूरा कराएं और छात्र छात्राओं को नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अभ्यास कराएं।