फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नए साल के पहले दिन खरीदा ई-रिक्शा बना बच्चों का काल

Tue, 13 Jan 2026 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
उजड़ गई दुनिया: दुर्घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में मृत बच्चों के रोते बिलखते
विज्ञापन
एटा। रेवाड़ी मोहल्ला निवासी राजेश की आंखों के आंसू थम नहीं रहे। उसने रोजी-रोटी चलाने के लिए नए साल के पहले दिन हंसी-खुशी से ई-रिक्शा खरीदा था। उसे क्या पता था कि यह बच्चों के लिए काल बन जाएगा और इसी में बैठकर उसकी बेटी की जान चली जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक लोडर वाहन की इस ई-रिक्शा से टक्कर हुई थी। ई-रिक्शा में चालक सहित 8 लोग बैठे थे। इनमें से 4 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। राजेश की 8 वर्षीय बेटी प्रांशी और पड़ोस में रहने वाले 5 वर्षीय अमित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और दो बच्चों का उपचार चल रहा है। राजेश ने पोस्टमार्टम हाउस पर रोते हुए बताया कि पहली जनवरी को नया ई-रिक्शा खरीदा था। सोमवार की शाम बेटी प्रांशी और मोहल्ले के अन्य बच्चे उसमें बैठकर घूमने की जिद कर रहे थे। मोहल्ले का ही महेंद्र बच्चों को ई-रिक्शा में बिठाकर घुमाने ले गया। लौटते समय जीटी रोड पर गोशाला के पास सड़क हादसे में बेटी और मोहल्ले के ही बालक अमित की जान चली गई।



घर से शव लाकर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
घटना के बाद परिजन अमित और प्रांशी के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घर जाकर परिजन को समझाया और रात में शव को मोेर्चरी लाकर पोस्टमार्टम कराया। इस घटना के बाद से मृत बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें