फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घायल के लगी रही ड्रिप बोतल कूड़ेदान में पड़ी

Sun, 27 Apr 2025 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजें‍सी में कूड़ेदान में बोतल डालकर घायल के लग रही डि्रप।  - फोटो : मृतक रामशंकर
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आए दिन लापरवाही देखने को मिलती है। शनिवार की आधी रात के बाद का एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ। दुर्घटना में घायल हुए मरीज को ड्रिप लगी थी, लेकिन बोतल कूड़े दान में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कभी-कभी लापरवाही की वजह से गंभीर रूप से घायल आने वाले मरीजों की जान पर बन आती है। शनिवार की आधी रात के बाद वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही की हद को पार कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक गंभीर रूप से घायल मरीज लेटा हुआ है और उसके ड्रिप लगी हुई है। मगर बोतल कूड़ेदान में पड़ी है।

मरीज कराह रहा है लेकिन सुनने वाला कोई उसके आसपास दिखाई नहीं दे रहा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि लापरवाही बरतने के मामले में जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें