फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 9 बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक, लगा रहा ताला

Sun, 04 Jan 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित है। यहां पर तैनात जूनियर रेजीडेंट्स (जेआर) व सीनियर रेजीडेंट्स (सीआर) समय से नहीं पहुंच रहे हैं। देर से आने की वजह से ओपीडी में भीड़ एकत्रित होने लगती है। शनिवार को अमर उजाला की ओर से पड़ताल की गई। सुबह 9 बजे तक कई चिकित्सक नहीं पहुंचे थे, चेंबर में ताले लगे थे। एसआर, जेआर के साथ ही स्टाफ नर्स भी नदारद थीं। सुबह दवा लेकर अपने काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



दृश्य-1 : सुबह 8ः15 बजेः पर्चा काउंटर पर लगा ताला
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश करते ही पर्चा काउंटर बनाए गए हैं। दरवाजे में प्रवेश करते ही बांए और दांए दोनों ओर पर्चा काउंटर हैं। शनिवार सुबह 8ः15 बजे यहां पर दरवाजे के बांयी ओर वाला पर्चा काउंटर खुल चुका था। इसमें दो कर्मचारी पहुंच गए थे। वहीं दांयी ओर के पर्चा काउंटर में ताला लगा हुआ था। एक ही पर्चा काउंटर से मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे थे।


दृश्य-2ः सुबह 8ः20 बजे मेडिसिन विभाग के भी नहीं खुले ताले
मेडिकल कॉलेज के भूतल पर कमरा नंबर 5 व 6 में मेडिसिन विभाग संचालित है। यहां पर बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द, सर्दी, खांसी व जुकाम समेत अन्य बीमारी के मरीज उपचार लेने के लिए आते हैं। शनिवार सुबह 8ः20 बजे इन दोनों कमरों के ताले तक नहीं खुले थे। मरीज पर्चा बनवाकर यहां चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन



दृश्य-3ः सुबह 8ः30 बजे हड्डी रोग विभाग में भी लगा था ताला
मेडिकल कॉलेज के भूतल पर कमरा नंबर 13 व 14 में हड्डी रोग विभाग की ओपीडी संचालित होती है। सर्दी में सबसे अधिक जोड़ों में दर्द, कमर दर्द समेत अन्य टूटे हुए मरीज यहां पर आते हैं। सुबह 8ः30 बजे हड्डी रोग विभाग की ओपीडी का ताला तक नहीं खुला हुआ था।



मेडिकल कॉलेज में दोपहर में भीड़ अधिक हो जाती है। इसकी वजह से सुबह 8ः30 बजे मेडिसिन विभाग में आए जहां ताला लगा हुआ था। करीब डेढ़ घंटे बाद चिकित्सक आए। - अभिषेक यादव, नगला अतीत


मेडिकल कॉलेज में त्वचा से संबंधित दवा लेने के लिए आए थे। भीड़ से बचने के लिए सुबह 8ः30 बजे ही पर्चा बनवाकर ओपीडी में आए तो यहां कोई चिकित्सक नहीं था। - करन, फूलपुर



मेडिकल कॉलेज में सभी चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को सुबह 8 बजे पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कोहरा और सर्दी अधिक होने की वजह से हो सकता है कुछ देरी हो गई हो। सभी को निर्देश दिए जाएंगे कि समय से ओपीडी में पहुंचें। - डॉ. बलवीर सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में लगा ताला। संवाद

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें