फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाला बाजार में जाम लगने पर एक घंटे तक फंसे रहे लोग

Sun, 04 Jan 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर के नाला बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। कस्बे के नाला बाजार चौराहे पर शनिवार को जाम लग गया। लोग घंटे भर तक लोग फंसे रहे। अतिक्रमण और भारी वाहनों के प्रवेश करने पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


सबसे व्यस्त रहने वाले नाला बाजार चौराहे पर शनिवार दोपहर के समय भारी वाहनों के आने पर जाम की समस्या पैदा हो गई। दुकानों के सामने अतिक्रमण की वजह से जगह न होने पर दो पहिया वाहन भी जाम में फंस गए। पैदल तक गुजरना मुश्किल हो गया। जाम में फंसे लोग शोर मचाने लगे। करीब एक घंटे बाद लोगों ने व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाया।
विजय गर्ग, अंबर, कुणाल, रोहित, संजय, छोटू, नारायण, बिट्टू, अभिषेक, अर्पित, आदि ने बताया कि दुकानों के सामने दुकानदारों का अतिक्रमण के चलते अक्सर नाला बाजार में जाम की समस्या रहती है। नगर पालिका प्रशासन को पुलिस के साथ सख्ती से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि दिनों दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें