फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले को मिली वेंटिलेटर युक्त 6 एएलएस एंबुलेंस

Mon, 02 Jun 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 4 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) संचालित हैं। ये खराब हालत में चल रही हैं। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब जिले को 5 नई एएलएस मिल गई हैं। इससे संख्या 6 हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में चार ही एएलएस संचालित थीं। इनमें से तीन एंबुलेंस को भेज दिया गया है। इनकी जगह तीन नई एएलएस दी गई हैं। इसके अलावा दो अतिरिक्त एएलएस भी उपलब्ध कराई गई हैं।
इस तरह अब जिले में कुल 6 एएलएस उपलब्ध हो गई हैं। इनमें कार्डियक मॉनीटर, ब्लड प्रेशर मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर के साथ ही वेंटिलेटर की भी सुविधा है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब एएलएस की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर कॉल करने से मिलती है सुविधा : मरीजों की सहूलियत के लिए 102 व 108 एंबुलेंस सेवा चलाई जा रही है। साधारण एंबुलेंस के लिए 108 व 102 काे काॅल करनी होती है।
मिनी आईसीयू से लैस एएलएस एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 05226610222 पर काॅल करनी होगी। तभी एएलएस एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी। यह नंबर सीएचसी सहित मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर चस्पा भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें