फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार बार पंचायत होने पर भी नहीं सुलझा होलिका दहन स्थल का विवाद

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के गांव श्यामपुर में पांच साल से होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद चल रहा है। इसको सुलझाने के लिए पुलिस की मौजूदगी में चार बार पंचायतें हो चुकी हैं, इसके बावजूद मसला हल नहीं हुआ।
विज्ञापन

पांच साल पुराने विवाद को सुलझाने को थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी ने काफी पहल की, लेकिन बेअसर रही। कुछ लोग निर्धारित स्थल पर ही होलिका दहन के पक्षधर हैं, तो कुछ स्थल बदलने की बात कह रहे हैं। गांव में परंपरागत जिस स्थान पर होली रखी जाती थी, वहां पर मकान आदि का निर्माण होने पर स्थल सकरा हो गया है। होलिका दहन के दौरान उसकी परिक्रमा करना मुश्किल हो जाता है।
इसलिए एक पक्ष होलिका का स्थान बदलने की बात कर रहा है तो दूसरा पक्ष उसी निर्धारित स्थान पर होलिका रखे जाने की जिद पर अड़ा है। समाधान न होने पर गांव के लोग आशंकित हैं। थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी ने बताया कि होली शांतिपूर्वक मनेगी। होलिका स्थल के विवाद की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें