फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्य जनप्रतिनिधि ही कर सकता है क्षेत्र का सही विकास

Mon, 06 Feb 2017 11:49 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चुनावी बातें करती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
विधान सभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मतदान में सिर्फ चार दिन बचे हैं। ऐसे में पार्टी और प्रत्याशियों को लेकर खेत, खलिहान, बाजार, स्कूल सभी जगह चर्चाएं हैं। चुनाव के इस दौर में कॉलेज भी अछूते नहीं हैं। सोमवार को अमर उजाला ने नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की छात्राओं से इसी मुद्दे पर बात की। अधिकांश छात्राओं ने योग्य व्यक्ति को जनप्रतिनिधि चुने जाने पर जोर दिया। कहा कि वही क्षेत्र को समस्याओं से निजात दिला सकता है।
छात्रा अंजली सिंह ने कहा कि संविदान से मिले वोट देने का जो अधिकार मिला है। उसका इस्तेमाल खूब सोच समझ कर करना चाहिए। मैदान में उतरे सबसे योग्य प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा अंजू चक्रवर्ती बोलीं कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। गांव तो विकास से दूर बने हुए हैं। जो जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे, उसको ही अपना वोट देना चाहिए। वे अपना वोट भी इसी आधार पर देंगी।
छात्रा मोहनी गोला ने कहा कि चुनाव में बिरादरी वाद नहीं योग्यता को ध्यान में रखना चाहिए। यदि किसी अयोग्य प्रत्याशी को अपना वोट दे दिया जाए तो वह जनता की बात को विधान सभा में भी नहीं रख सकता।
विज्ञापन

छात्रा आसमा मेवाती का कहना था कि आज का युवा समस्याओं से जूझ रहा है। उसके लिए शिक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। महंगी शिक्षा के कारण ही बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसी तरह से छात्रा सुभी भारती, प्रीति, कविता, मंजू, पूजा कश्यप, वीना, अंजली कुमारी आदि ने भी योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान पर जोर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें