फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक के शव की हुई पहचान, खेत की कहकर निकला था किसान

Tue, 20 Aug 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार को जावड़ा पुलिस चौकी के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शाम को शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम गृह की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। मंगलवार को उसकी पहचान सतीश चंद्र निवासी नगला ढक थाना दादों जिला अलीगढ़ के रूप में की गई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में मंडी समिति के पास रहने वाले यशवीर सिंह ने बताया कि उसके बहनोई सतीश चंद्र 18 अगस्त की शाम को खेत पर जाने की कहकर घर से निकले थे। मगर वापस घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद आसपास भी तलाश की गई, मगर कोई पता नहीं लग सका। मंगलवार को समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से जानकार हुई तो पोस्टमार्टम हाउस जाकर देखा। वहां बताया गया कि सोमवार की शाम को एक शव जावड़ा पुलिस चौकी के समीप मिला है, शव को देखा तो वह मेरे ही बहनोई सतीश चंद्र का था। वहीं परिजन ने किसान की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें