फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती के शव की नहीं हो सकी पहचान

Mon, 19 Feb 2024 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अर्धनग्न अवस्था में मिले युवती के शव की सोमवार को भी पहचान नहीं हो सकी। उसका शव मोर्चरी में रखा हुआ है और शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं। आसपास के थानों में भी युवती के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को थाना व कस्बा जैथरा में चौधरी लटूरी सिंह बालिका इंटर कॉलेज के पास एक कुएं में कुछ राहगीरों ने शव पड़ा देखा। जिसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फील्ड यूनिट, एसओजी, अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची और लगभग 40 फीट गहरे कुएं में सीढि़यों की मदद से शव को निकाला था।

अज्ञात युवती के शरीर पर नाम मात्र के ही कपड़े थे। शरीर पर चोट के भी कई निशान दिखाई दे रहे थे। युवती के चेहरे को भी किसी भारी चीज से विकृत किया गया था। युवती की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को आसपास के कई ईंट भट्ठों व गांवों में जाकर युवती के बारे में जानकारी की गई। मगर कहीं कोई सफलता नहीं मिली। 72 घंटे तक अगर पहचान नहीं हो पाती है तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें