फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में पूर्व सैनिक सहित 8 घायल, दो रेफर

Mon, 19 Feb 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक पूर्व सैनिक सहित 8 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गंजडुंडवारा मार्ग पर शिवसिंहपुर के पास सोमवार सुबह एक ऑटो पलट गया। उसमें सवार लाखन सिंह व भगवान सिंह निवासी विरामपुर थाना रिजोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रेमवीर निवासी अमृतपुर भोजपुर को पिलुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। पुष्पेंद्र निवासी अमौसी थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को भी दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कासोन निवासी पूर्व सैनिक कश्मीर सिंह (65) व महेंद्र सिंह (50) किसी रिश्तेदारी में गमी में गए थे। वहां से लौटते समय रामपुर हिम्मतपुर के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से कश्मीर सिंह को आगरा रेफर कर दिया गया। इसके अलावा रामकैलाश व गौरव निवासी जीसुखपुर सानी को घायल अवस्था में परिजन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें