फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सीएचओ-चिकित्सक की संविदा होगी समाप्त

Wed, 27 Nov 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग में एक चिकित्सक सहित सीएचओ काफी समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसको लेकर उनकी संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक संविदा कर्मचारी पर मरीजों से व्यवहार सही न करने पर नौकरी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया एक सीएचओ काफी समय से अनुपस्थित चल रहीं हैं। नोटिस का जवाब नहीं दिया। अब जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इनकी फाइल को रखा जाएगा। इसके बाद संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक अन्य चिकित्सक भी लंबे समय से अनुपस्थित हैं। चिकित्सक को भी नोटिस दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब चिकित्सक की संविदा समाप्त की जाएगी।
वहीं एक अन्य कर्मी का मरीजों के प्रति व्यवहार सही नहीं है। शिकायत आने पर उसको दो बार फटकार लगाई गई, लेकिन कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ। इस कर्मचारी की भी संविदा समाप्त की जाएगी। सभी की फाइल को डीएचएस में रखी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें