फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एमपी नगर विवाह स्थल में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते तौकीर आलम। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक शनिवार को एमपी नगर में स्थित एक विवाह स्थल में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना व आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जिला प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशिक हुसैन ने की। कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी एकजुटता से ही संभव है। बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकता को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। युवा कार्यकर्ताओं ने भी जनता की आवाज बनकर हर संघर्ष में साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनगर, शहर संयोजक सुरेंद्र यादव, गंगा सहाय लोदी, एकेश लोधी, अजमल खान, महेंद्र सिंह लोधी, सत्यदेव शर्मा, भूरी सिंह दिवाकर, नौसाद अली, संजय यादव, कैलाश यादव, विमल यादव, डॉ. योगेश यादव, आरके गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



पूर्व सांसद के कैंप कार्यालय में हुई बैठक
एटा। गांधी मार्केट स्थित पूर्व सांसद सत्या बहन के कैंप कार्यालय लालपुर हाउस पर शनिवार को पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सोलंकी ने कहा कि तौकीर आलम के आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ समितियों के गठन, जनसंपर्क अभियान व भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अरुणेश गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, तारा राजपूत, सुभाष सागर एडवोकेट, नैना शर्मा, सुनील गौतम, रणधीर सिंह दीपू मौजूद रहे।

एमपी नगर विवाह स्थल में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते तौकीर आलम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें