फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बकाया रुपये रखकर रास्ते में उतरा परिचालक, देर रात तक भटके यात्री

Sun, 08 Sep 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डिपो की एक बस शनिवार रात आगरा से एटा आई। टिकट बनाने के बाद परिचालक ने बकाया रुपये अपने पास रख लिए और रास्ते में उतर गया। यहां पहुंचे यात्री देर रात तक अपने बकाया रुपये पाने के लिए भटकते रहे, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

देर रात रोडवेज बस स्टैंड पर आगरा से आई एटा डिपो की बस संख्या यूपी 84 टी 3827 से उतरे कई यात्री हंगामा करने लगे। चालक से अपना बकाया पैसा वापस करने की बात कह रहे थे। जबकि, चालक बार-बार बोल रहा था कि जब परिचालक रास्ते में उतर गया तो बकाया पैसा में कहां से दूं।
बस स्टैंड पर हंगामा होता देख भीड़ एकत्रित हो गई। जब चालक ने परिचालक के नंबर पर कॉल की तो नंबर काफी देर तक बंद जाता रहा। एक बार कॉल उठाने पर परिचालक संतोष ने अभद्र भाषा में जवाब देते हुए कहा कि मैंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन यात्रियों ने रुपये वापस नहीं लिए। अब जो करना है कर लो में नहीं दे पाऊंगा।
विज्ञापन

उसके बाद परिचालक ने अपना फोन बंद कर लिया। यात्रियों ने बस स्टैंड पर मौजूद निगम के कर्मचारियों से संपर्क साधा, लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। आखिर में यात्री खरी-खोटी कहते हुए घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें