फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोली लगने से घायल हुई महिला की हालत स्थिर

Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात के गांव नगला समन में 21 अप्रैल की देर शाम एक दुकान के पास दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। दोनों ही ओर से फायरिंग होने लगी। शोर सुनकर घर से बाहर निकली महिला के गोली लग गई। महिला का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। बेटे ने 7 नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगला समन निवासी रोहित कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को गांव में घर के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया और गाली-गलौज के बाद फायरिंग होने लगी। शोर-शराबा सुनकर मां कुसमा देवी घर के बाहर दरवाजे पर पहुंची तो एक गोली सीधे कनपटी पर आकर लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।
रोहित ने रिपोर्ट में भूपेंद्र, सनी, अरुण कुमार, विशाल उर्फ भोला, सचिन उर्फ सत्या, सौरव, यशवीर और तीन अज्ञात लोगों सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने जान लेने की नीयत से गोली मारी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें