फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आयुक्त ने प्रतिनिधियों संग बैठक कर जानी पुनरीक्षण की स्थिति

Thu, 30 Nov 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा क्षेत्र निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के पर्यवेक्षण के लिए आयुक्त एवं रोल प्रेक्षक रवींद्र को नियुक्ति कर बृहस्पतिवार को भेजा गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर कर पुनरीक्षण की स्थिति को जाना।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि विशेष अभियान दिवस 2 व 3 दिसंबर को ग्रामीण व निकाय क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को जागरुक किया जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग आगे आ सकें। अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि जिले में 12 लाख 72 हजार 159 गत अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदाता रहे हैं, जबकि 1137 मतदान केंद्र और 1528 बूथ हैं। 27 अक्तूबर से शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद से अब तक 21228 फार्म-6, 9589 फार्म-7, 3798 फार्म-8 सहित कुल 34 हजार 615 लोगों ने मताधिकार पाने के लिए आवेदन किया हैं।
मंडलायुक्त ने कहा कि आगामी लोक सभा निर्वाचन के तहत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य वृहद स्तर पर चल रहा है। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य संपादित किया जाए। मतदाता सूची हर हाल में त्रुटिरहित बननी चाहिए। मृतक, दूसरी जगह जाने वाले और फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में सुझाव लिए और उनकी समस्याओं, शिकायतों का आयोग के मंशानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, निर्वाचन कार्यालय प्रभारी एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, एसडीएम सदर भावना, एसडीएम अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी, एसडीएम जलेसर नितिन तेवतिया, एडीईओ राजेन्द्र भारती, भाजपा महामंत्री सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, आशीष राजपूत, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगा सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें