फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नए रिक्रूट आरक्षियों को सीओ ने पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासन का पाठ

Fri, 01 May 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार की शाम को पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने नए रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा संवेदनशील व्यवहार करने से पुलिस की छवि जनता में बेहतर होती है।
विज्ञापन


निरीक्षण में सीओ ने थाने के गार्ड रूम, कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। नए रिक्रूट आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों के रहने, खाने-पीने और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद सीओ राजेश कुमार ने थाने के फोर्स के साथ कस्बे में पैदल मार्च करते हुए नागरिकों और व्यापारियों से वार्ता की। पैदल मार्च में सीओ ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करते हुए कहा आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए यह सबसे कारगर है। उन्होंने सभी दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने को प्रेरित करते हुए कहा इससे अनेक छोटी-छोटी घटनाओं को आप स्वयं सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें