शहर में लगातार जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। मिनटों का सफर राहगीरों को घंटों में तय करना पड़ रहा है। शुक्रवार को तो पूरे दिन शहर जाम की चपेट में रहा। जाम के चलते राहगीरों के साथ-साथ स्कूलीं बच्चों को काफी परेशानी हुई। वही, ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद ही दिखते हैं।
शहर में जाम की समस्या एक रोग बनती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही कहें या फिर सड़कों पर बढ़ता वाहनों का दबाव। शहर में जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को तो जाम की हद ही हो गई। पूरे दिन शहर जाम की चपेट में रहा। जाम के चलते घंटो रोडवेज बसों के साथ अन्य वाहन फंसे रहे। वही जाम के चलते स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम से त्रस्त लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है। टीएसआई से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। सीओ सिटी करन सिंह का कहना है कि सड़कों पर पुलिसकर्मी ना दिखाई देने पर टीएसआई से जवाब मांगा जाएगा। जाम को लेकर फोर्स बढ़ाया जाएगा।
शार्टकट का ले रहे सहारा
एटा। जाम से बचने के लिए बाइक सवार शार्टकट का रास्ता अपना रहे है। बाइक सवार गलियों से होकर अपने-अपने यथास्थान पर पहुंच रहे है। बाइक सवारों की संख्या सड़कों पर कम गलियों में ज्यादा दिखाई दे रही है।