फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में रामसिया, मेहंदी में राधा अव्वल

Fri, 30 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक पड़ाव में चल रही राजकीय प्रदर्शनी में शुक्रवार को मेहंदी, रंगोली और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला व युवतियों ने तरह-तरह की मेहंदी का प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों ने ग्रुप डांस कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का उद्घाटन जेएलएन डिग्री कालेज की प्रवक्ता शैल सोलंकी द्वारा किया गया। वहीं, शिवसिंहपुर की प्रधान सरोज राजपूत द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी की पत्नी मीरा यादव द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका लता सिंह ने बताया कि मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रंगोली में रामसिया ने प्रथम, पूनम और प्रियंका ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया।


मेहंदी प्रतियोगिता में राधा प्रथम स्थान पर, प्रीती द्वितीय स्थान पर व आयुषी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं डांस प्रतियोगिता में बापू नगर के लौंगश्री उमा विद्यालय, एटा पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल व सुपर कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत पतझड़ द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका अंजलि साहू द्वारा निभाई गई। इस मौके पर मीरा वर्मा, राधा सोलंकी, मंजू शर्मा, अल्का, नेहा, अदिती राना, कविता राना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें