फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुत्ते को बचाने में कार पलटी

Fri, 11 Apr 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
थाना मलावन क्षेत्र में कंगरौल गांव के पास पलटी कार और मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : थाना मलावन क्षेत्र में कंगरौल गांव के पास पलटी कार और मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर गांव कंगरौल के पास शुक्रवार को एक कार के सामने अचानक से कुत्ता आ गया। इसको बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर पलट गई। इसमें सवार किशोरी सहित 2 लोग घायल हो गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को सैफई रेफर किया है।
विज्ञापन


मैनपुरी शहर के करहल रोड निवासी सार्थक जैन अपनी मित्र अर्तिका के साथ कुरावली से एटा की ओर आ रहा था। हाईवे पर कंगरौल गांव के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई।

शीशा टूटने से सार्थक और अर्तिका छिटककर बाहर सड़क पर आ गिरे। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि कार के अंदर से एक नंबर प्लेट भी मिली है जो किसी दूसरे वाहन की है। घायल युवक अपने किसी मित्र की कार लेकर कहीं घूमने जा रहा था।
रास्ते में दुर्घटना हो जाने के चलते वह व उसके साथ बैठी किशोरी दोनों ही घायल हो गए। दोनों पक्ष से कोई भी अभी तक कार के दस्तावेज लेकर थाने नहीं आया है। किसी के आने के बाद ही दूसरी नंबर प्लेट के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें