अलीगंज तहसील परिसर में एल्डर्स कमेटी के पुनर्गठन की मांग करते अधिवक्ता। संवाद
अलीगंज। तहसील के 84 में 67 अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के पुनर्गठन की मांग करते हुए बार के अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बार के बायलॉज के अनुसार एल्डर्स कमेटी का चुनाव कराने की मांग की गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सिंह ने कहा वर्ष 2008 में गठित एल्डर्स कमेटी कार्यरत है। पूर्व कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव ने कहा आम सभा में लिए गए किसी भी निर्णय को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए। साथ ही समय से बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएं और वित्तीय लेखा-जोखा सभी अधिवक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। बार के अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी ने कहा कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं की मांग पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश दीक्षित, बीके अवस्थी, केपी सिंह यादव, अरुण कश्यप, प्रशांत सक्सेना, पुष्पेंद्र यादव, आनंद शाक्य, महेंद्र शाक्य सहित अनेक अधिवक्ता शामिल हैं।