फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 की रफ्तार से दौड़ रही थी बस, संभाल नहीं सका चालक

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में कन्नौज डिपो की बस । फाइल फोटो- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र में रोडवेज बसों की टक्कर से तीन लोगों की जान चली गई। इसमें कन्नौज डिपो के चालक की गलती ठहराई गई है। जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि सिकंद्राबाद डिपो की खड़ी बस में टक्कर मारी गई थी। कन्नौज डिपो की बस 70-80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही थी, जिसे चालक संभाल नहीं सका और हादसा हो गया।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सैंथरी के पास 4 जुलाई की रात कन्नौज डिपो की बस ने सिकंद्राबाद डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी थी। इसमें सिकंद्राबाद डिपो के संविदा चालक और दो यात्रियों की मौत हो गई थी। एआरएम ने अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है। इसमें कन्नौज बस के चालक की गलती बताई गई है। लिखा है कि सिकंद्राबाद डिपो की बस सड़क किनारे तकनीकी खामी के चलते खड़ी थी।
बस का संविदा चालक मनोज उसकी खामी देख रहा था। इस दौरान कन्नौज डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे मनोज व दो यात्रियों की मौत हो गई। कन्नौज डिपो के चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेज दी है। कार्रवाई शासन स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन

अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज
मृत चालक मनोज के साले बुलंदशहर निवासी तरुण गोयल ने मलावन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बस संख्या यूपी 34 टी 8195 के चालक ने बस संख्या यूपी 14 टी 8058 में टक्कर मार दी। जिसमें उनके बहनोई की मौत हो गई। जबकि बस में बैठीं अन्य सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें