फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुरादाबाद के लिए शुरू हुई बस का समय निर्धारित नहीं, यात्री परेशान

Sun, 13 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुरादाबाद के लिए शुरू हुई बस सेवा का समय निर्धारित में होने की वजह से यात्री परेशान हैं। पहले यह बस दोपहर को एटा से निकलती थी। अब समय बदलकर सुबह 8 कर दिया गया है, जो कि स्थिर नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बसों की संख्या बढ़ने के बाद विभिन्न लंबे और लोकल रूट पर बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में डिपो के बेड़े में 180 बसे हैं। इनमें से 94 निगम की और 86 अनुबंधित हैं। पिछले सप्ताह मुरादाबाद के लिए बस का संचालन शुरू किया गया था। जिसका समय यहां से निकलने का दोपहर 2 बजे रखा गया था। यात्री ने मिलने की वजह से निगम को घाटा हो रहा था, इसके बाद बस का समय सुबह 8 बजे कर दिया गया, लेकिन यह निर्धारित समय पर नहीं चलती है। इसके चक्कर में यात्रियों को या तो इंतजार करना पड़ता है या बस छूट जाती है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक निगम की ओर से मुरादाबाद को चलने वाली बस की कोई समय सारिणी बनाकर नहीं दी गई है। इसकी वजह से बार-बार समय बदलना पड़ रहा है और यात्रियों को परेशानी हो रही है। निगम से सूचना मिलते ही एक निश्चित समय पर बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें