फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रभात फेरी निकालकर दिए भगवान महावीर के संदेश

Sun, 13 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
निधौली कलां में जैन समाज द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल लोग। - फोटो : निधौली कलां में जैन समाज द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल लोग।
विज्ञापन
निधौली कलां। भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को जैन समाज के लोगों ने प्रभात फेरी का आयोजन किया। इसमें भगवान महावीर के जियो और जीने जीने दो का संदेश दिया।
विज्ञापन

पारसनाथ मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी में जैन समाज के लोग धार्मिक ध्वज लहराते हुए भजन गाते हुए चल रहे थे। इसमें भक्ति गीत गाते हुए अहिंसा और शांति के संदेश का प्रचार किया गया। नगर की समृद्धि और सफलता के लिए कामना की गई। प्रभात फेरी से पहले भगवान महावीर की प्रार्थना की गई। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी होते हुए महिपाल वाली गली, सरस्वती स्कूल, जैन धर्मशाला होती हुई वापस मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल थे। युवाओं को उत्साह देखते ही बन रहा था।
मंदिर के प्रमुख महंत अशोक जैन और कमलेश जैन ने बताया कि नगर पर भगवान महावीर की कृपा बनी रहे इसके लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें अनिल जैन, प्रवीन जैन, अशोक जैन, मुन्नालाल जैन, राकेश जैन, मोहन जैन, गगन जैन, संजीव जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें