फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर लटका मिला बीएसएनएल के जेटीओ का शव

Sat, 30 Aug 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक जेटीओ शिवनारायण का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला शृंगार नगर में रहने वाले बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर (जेटीओ) का शव शनिवार तड़के फंदे पर लटका मिला। पत्नी व बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़ शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

गांव निगोहिया थाना रूरा जिला कानपुर देहात निवासी दयानारायण सिंह ने बताया कि भाई शिव नारायण सिंह (42) बीएसएनएल में जेटीओ के पद पर तैनात थे। शहर के शृंगार नगर में अमरपाल सिंह यादव के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी ड्यूटी करके आए थे और रात लगभग 10 बजे परिजन से फोन कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई थी।
उसके बाद शनिवार को तड़के लगभग 3 बजे शिवनारायण की पत्नी अंजलि की कॉल आई कि इन्होंने फंदा लगा लिया है। कुछ देर बाद फिर से कॉल आई और बताया गया कि शिव नारायण को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही परिजन गांव से कार के माध्यम से सुबह मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

दयानारायण ने बताया कि भाई की किसी बात के चलते पत्नी से कहासुनी हो गई होगी जिसके बाद शिवनारायण सिंह ने यह कदम उठा लिया। भाई के एक बेटा और एक बेटी है। मौत की जानकारी के बाद गांव में परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई है। लगभग 2 वर्ष पूर्व ही शिवनारायण उत्तराखंड के खटीमा से स्थानांतरित होकर आए थे।
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर केबल के फंदे से लटक रहे शिव नारायण को नीचे उतारा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें