फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भूसा लेने जाते समय खेत में गिर गया किसान, फिर नहीं उठ सका...हो गई मौत

Tue, 06 May 2025 02:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खेत से भूसा लेने जाते समय किसान गिर गया। इसके बाद वो उठ नहीं सका। गांव के ही युवक ने जब ये देखा, तो घरवालों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
मृतक किसान प्रेमवीर का फाइल फोटो - फोटो : मृतक किसान प्रेमवीर का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मलावन के गांव शाहआलमपुर में एक किसान सोमवार की सुबह खेत से भूसा लेने गया। कुछ समय बाद आसपास के अन्य लोग काम के लिए पहुंचे तो देखा कि किसान मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


गांव उदयपुर थाना सकीट निवासी तेजप्रताप ने बताया कि मामा प्रेमवीर यादव (50) खेती व मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे वह घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत से भूसा लेने के लिए निकले थे। कुछ समय बाद गांव के अन्य किसान भी खेत पर काम करने के लिए पहुंचे तो देखा कि प्रेमवीर अचेतावस्था में खेत में पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही परिजन भी खेत पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन

देखा कि प्रेमवीर की सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। तेजप्रताप ने बताया कि मामा के पास नाम मात्र के लिए जमीन है। दूसरों के खेतों पर मेहनत-मजदूरी करके ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।

खाने-पीने से लेकर बच्चों के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें