सकीट। पीपल अड्डा के पास जर्जर हुआ हाईटेंशन लाइन का खंभा शुक्रवार को सड़क की ओर काफी नीचे तक झुक गया। इसके चलते यातायात अवरुद्ध हो गया। करीब दो घंटे बाद इसको हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
सकीट-औंछा मार्ग पर पीपल अड्डा के पास शुक्रवार सुबह के समय खंभा सड़क पर झुक गया। तार मार्ग के आड़े आ गए। कही कोई हादसा न हो जाए इस डर से वाहनों की रफ्तार थम गई। मार्ग पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।
लोगों ने बताया कि खंभा काफी दिनों से जर्जर था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस, विद्युत कर्मियों व अन्य लोगों ने प्रयास कर करीब दो घंटे में खंभे को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं देर शाम विद्युत आपूर्त सुचारू हो सकी।