एटा महोत्सव में म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में डांस प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : एटा महोत्सव में म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में डांस प्रस्तुत करते कलाकार।
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में बृहस्पतिवार रात म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों के गजल और गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
जिला जज दिनेश चन्द्र और विशेष न्यायाधीश अहमद उल्ला खां ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अमित सीजन डांस कंपनी एवं टेलीवुड के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ आगाज किया। अजीत जैन ने किशोर कुमार एवं पंकज उदास के फिल्मी गाने सुनाकर लोगों का मन मोहा। तूने काजल लगाया दिन में रात हो गई गाने पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। ज्योति श्रीवास्तव ने जब छाए मेरा जादू कोई बच न पाए, इंडियन आइडल की कलाकार सहजी खान ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, बदन पर सितारे लपेटे हुए, विजय नागर ने अपनी तो जैसे-तैसे कट जाएगी गीत प्रस्तुत किए।
डांसर उर्वशी का दर्शकों पर खूब जादू चला। जिला जज की धर्मपत्नी सरला गुप्ता, एडीजे प्रीति श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश मनीषा, एडीजे कमालुद्दीन, प्रेमलता वर्मा, पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष योगेंद्र राम गुप्ता, शर्मीन खां, जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार जौहरी एडवोकेट और स्वागत अध्यक्ष रविकांत एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया।