शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वालों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।
- फोटो : शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वालों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।
एटा। दो शस्त्र धारकों ने स्वेच्छा से अपने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए हैं। दोनों को डीएम ने शुक्रवार को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने का आह्वान किया है। इससे लोग लगातार जुड़ रहे हैं। 70 लोग अपने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा चुके हैं। सभी के नाम डीएम कार्यालय में लगाए गए बोर्ड पर दर्ज किए जा रहे हैं। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी विजय कुमार वार्ष्णेय एवं आंबेडकर नगर निवासी कुंवरपाल सिंह ने भी लाइसेंस निरस्त कराया है। इन दोनों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बुलाकर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम ने कहा कि तमाम लाइसेंसधारक ऐसे हैं जो अपने शस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं और घर में शस्त्र अनावश्यक रखा हुआ है। इस तरह के लोग स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा सकते हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।