फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तुति से किया कुरीतियों पर प्रहार

Fri, 01 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने गुरुवार को गेस्ट हाउस में प्रतिभा निखार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज में पनपी कुरीतियों का विरोध किया। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, धर्म के आधार पर बांटने वालों से सावधान करने का भी संदेश दिया। सभी कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

परिषद के पूर्व अध्यक्ष सीए अरविंद अग्रवाल द्वारा ग्लोबल वार्मिंग पर समाज की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। प्रेमलता वर्मा ने कहा कि देश की महिला युवा शक्ति को आगे बढ़कर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। इसके अलावा कार्यक्रम को सृष्टि जैन, रूबी बंसल, वीरेंद्र वार्ष्णेय, परी अग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विशाल अग्रवाल ने किया। नवनीत कुमार, सुनील गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, नीरा वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें