फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल के नाम पर अवर अभियंता ने मांगे दस हजार रुपये

Thu, 31 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांधी मार्केट स्थित कोचिंग सेंटर में बिजली बिल के नाम पर बिजली निगम के अवर अभियंता पर दस हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। सेंटर संचालकों ने बताया कि जब पैसे नहीं दिए, तो विद्यार्थियों से गालीगलौज कर दी। मामला हाथापाई तक बढ़ गया। इस पर संचालक व विद्यार्थियाें ने हंगामा कर दिया। अभियंता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोचिंग में नए साल के उपलक्ष्य मे छात्र-छात्राएं डीजे लगाकर पार्टी कर रहे थे। शाम पांच बजे पॉवर निगम के अवर अभियंता अपने स्टांफ और पुलिस के साथ पहुंचे। जेई ने बकाया बिल के नाम पर दस हजार रुपये सुविधा शुल्क के तौर पर मांगे। जब कर दिया, तो जेई ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया तो जेई ने उनसे भी अभद्रता कर दी। इसके चलते हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ते देख जेई मौके से भाग निकला। पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को तहरीर दी गई।  कोचिंग संचालक वेदप्रकाश और सेठी चौहान ने बताया बकाया बिल का भुगतान 28 दिसंबर को कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें