फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडी में धान की आवक बढ़ी, मैनपुरी, बदायूं और कन्नौज से भी पहुंचे किसान

Fri, 17 Oct 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज रोड ​स्थित कृ​षि उत्पादन गल्ला मंडी समिति में धान भरते पल्लेदार। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र के अलावा मैनपुरी, बदायूं, कन्नौज सहित आसपास के जिलों के किसान भी उपज लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक अधिक हो रही है। इसका 2200 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष यह भाव किसानों के लिए राहत देने वाले हैं। वहीं 1718 किस्म का धान इस बार 2650 रुपये प्रति क्विंंतल बिक रहा है, जबकि पिछले वर्ष इसका भाव 3000 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया था।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार धान की गुणवत्ता बेहतर है और मौसम अनुकूल रहने से पैदावार भी अच्छी हुई है। बढ़ती आवक के चलते मंडी परिसर में सुबह से देर शाम तक खरीद-बिक्री का सिलसिला जारी रहता है।
विज्ञापन




आवक बढ़ने के कारण कर्मचारियों की ड्यूटी भी बढ़ाई गई है ताकि तौल व खरीद प्रक्रिया में किसी को परेशानी न हो। - कपिल कुमार गुप्ता, मंडी सचिव



बोले किसान-
इस बार मौसम ठीक रहा, फसल अच्छी हुई, लेकिन लागत ज्यादा आई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 1509 धान के भाव थोड़े बेहतर हैं, मगर 1718 में गिरावट से नुकसान हो रहा है। उम्मीद है आने वाले दिनों में भाव सुधरेंगे। - मुकेश कुमार, निवासी सेना कलां

मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक सर्वाधिक है। इस वर्ष धान का भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं 1718 किस्म का धान 2650 का भाव है। कम आवक के चलते इसके भाव में भी वृद्धि की उम्मीद है। - संतोष कुमार गुप्ता, गल्ला आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें