फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बकाया वसूली के नाम पर बंद की जाए किसानों की धरपकड़

Mon, 10 Mar 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
धरना स्थल पर नायब तहसीलदार सुशील राजपूत को ज्ञापन सौंपते अभाकियू पदा​धिकारी।  - फोटो : धरना स्थल पर नायब तहसीलदार सुशील राजपूत को ज्ञापन सौंपते अभाकियू पदा​धिकारी।
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। बकाया वसूली के नाम पर किसानों की धरपकड़ का विरोध जताते हुए इसे बंद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि प्रशासन धरपकड़ अभियान चलाकर किसानों को निजी सूदखोरों के यहां लुटने के लिए मजबूर कर रहा है। उपज आने तक इस अभियान को रोका जाए। खतौनी में अंश निर्धारण करने में राजस्व कर्मियों ने षड्यंत्र के तहत गलतियां की हैं। गलत अंश का संशोधन तत्काल कराया जाए।
राजस्व कर्मियों सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती कम से कम गृह मंडल से बाहर की जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुशील राजपूत को दिया। राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा व सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह व अरविंद शाक्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें