एटा। जिले में संचालित सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 4 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
जिले में कुल 3 जगहों पर एटा, मारहरा और जलेसर में राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इसके साथ ही 20 से अधिक निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। विभाग की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं लेने पर संबंधित सीट के संबंध में परेशानी हो सकती है।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सीट आवंटन की सूचना प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को कॉल लेटर तथा अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। इससे प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं समय से पूरी की जा सकेंगी और अभ्यर्थियों को अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 4 सितंबर की अंतिम समय सीमा से पहले संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।