एटा। जिले में शुक्रवार को टिटनेस और डिप्थीरिया का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। शहर के एमजीएम कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों का टीकाकरण कर इस अभियान की शुरूआत की गई। 31 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टीका लगाए जाने का कार्य किया जाएगा।
प्रभारी सीएमओ डॉ. राम सिंह ने बताया कि मई और जून माह में टिटनेस, डिप्थीरिया का टीका लगने से वंचित रह गए 10 और 16 वर्ष के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया जाएगा। 31 अगस्त तक जिले में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों का टीकाकरण करके बीमारियों से सुरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीडी 10 के लिए 2175 और टीडी-16 के लिए 1535 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
-
देशदीपक