फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कक्षा एक के छात्र की सर्पदंश से मौत

Fri, 01 Aug 2025 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सुबह पढ़ने के लिए तैयार हो रहे छात्र ने कमरे में जाकर जैसे ही कमीज निकालने के लिए अलमारी में हाथ डाला सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के बजाए उसे लेकर इधर-उधर झाड़-फूंक कराते रहे और बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला भजना निवासी देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे बेटा दीपू (8) स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। वह नहाने के बाद कमीज निकालने के लिए कमरे में गया। जैसे ही अलमारी में हाथ डाला उसमें बैठे सर्प ने डस लिया। चीख सुनकर परिजन वहां पहुंचे और दीपू की झाड़-फूंक कराने लगे।
उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी। गांव के अलावा और भी कई जगह बालक का बायगीर के हवाले से इलाज कराया। उसके बाद भी जब तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो शाम को लगभग 5 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। देवेंद्र ने बताया कि 4 भाई-बहनों में दीपू सबसे छोटा था और सबका लाडला भी था। मां व अन्य भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें