फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन की शादी से पहले भयानक हादसा...एक के बाद एक पहुंची तीन लाशें, चीत्कार ने चीरा कलेजा; रो पड़ा पूरा गांव

Mon, 12 Jan 2026 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिस घर में शहनाई बजनी है, वहां चीत्कार गूंजी, तो पूरा गांव रो पड़ा। एक के बाद एक तीन लाशें पहुंची। 14 फरवरी को होना है मृतक गौरव की बहन का विवाह।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो और घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 फरवरी को होने वाली बहन की शादी की तैयारी में जुटे गौरव का यूं अचानक चले जाना पूरे परिवार को तोड़ गया है। शादी की खुशियों वाले घर पर काल ने ऐसा झपट्टा मारा कि यहां अब हंसी-खुशी के बजाय चीत्कारें गूंज रही हैं। गांव गदनपुर में हर कोई यही कह रहा है, जिस बेटे ने घर की जिम्मेदारी संभाली वही घर को रोता छोड़ गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गौरव के घर का दृश्य दिल दहला देने वाला है। मां शारदा देवी जो सुन और बोल नहीं सकतीं, पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे का चेहरा देखकर बेसुध हो गईं। रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे पर उनके दर्द के आगे सभी दिलासा कोरी थीं। गांव वालों के मुताबिक शारदा देवी अपने बड़े बेटे गौरव पर निर्भर थीं। पिता की मौत के बाद वही घर का सहारा बना था। बेटी मधु की शादी की तारीख 14 फरवरी तय थी। भाई की मौत की खबर सुनकर वह बदहवास हो गई। बार-बार यही कह रही थी कि भैया बिना मेरा मंडप कैसे सजेगा।
 

परिवार के मुताबिक गौरव करीब पांच साल से महाराष्ट्र में हलवाई का काम करता था और बहन की शादी के लिए पैसा जोड़ रहा था। रिश्तेदार अर्जुन कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र से लौटते समय उसने फोन पर अपनी बहन से बोला था कि सब कुछ तैयार रखना मैं आ रहा हूं। गौरव और फुफेरा भाई विनय साथ ही काम करते हैं। ये लोग शनिवार को लौटे।
विज्ञापन

अवागढ़ में बाइक मंगाकर गांव आ रहे थे। गांव के विवेक कुमार ने बताया कि गौरव बेहद शांत-मेहनती और जिम्मेदार युवक था। पिता की मौत के बाद उसने तीनों भाई-बहनों का सहारा बनकर घर को संभाला था। हादसे में उसके फुफेरे भाई विनय की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें