फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक की हत्या, विरोध में जीटी रोड जाम

Wed, 14 Oct 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा रोड स्थित मोहल्ला अशोक विहार के पास मंगलवार रात टेंपो चालक जुल्फकार (26) की अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर शव रखकर जिला अस्पताल के बाहर जीटी रोड जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे कानपुर-अलीगढ़ मार्ग बाधित हो गया। जाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, सदर विधायक के मौके पर आर्थिक सहायता देने के बाद जाम खुला। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जुल्फकार अली टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार रात मोहल्ला अशोक विहार जाने की कहकर चार लोग उसके टेंपो में बैठे थे। अशोक विहार पहुंचते ही रात करीब साढ़े आठ बजे टेंपो में पीछे बैठा एक आरोपी ने कुछ और आगे चलने की बात कही, जिस पर कहासुनी हो गई। चालक टेंपो को लेकर जैसे ही आगे बढ़ा, तभी एक आरोपी ने पीछे से जुल्फकार के गोली मार दी, जिससे गोली उसके सीने में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। जिसके बाद शव को लेकर परिवारीजन एटा आ गए।  बुधवार सुबह करीब सात बजे जिला अस्पताल के पास आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी लगते एसएचओ नगर मयफोर्स के पहुंच गए, समझाने की कोशिश की, मगर लोग आरोपी की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। बाद में सीओ सकीट अजय कुमार, एसडीएम सुनील पहुंचे, समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माने। करीब तीन घंटे तक शहर पूरी तरह से जाम रहा। बाद में पहुंचे सदर विधायक आशीष यादव ने 50 हजार, सपा नेता शराफत हुसैन काले ने 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल मुहैया कराकर जाम खुलवाया। साथ ही विधायक ने शासन से भी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं बसपा नेता जहीर अहमद भी पहुंच गए।
 
टेंपो यूनियन करेगी हड़ताल
टेंपो चालक की हत्या के बाद यूनियन ने हड़ताल की धमकी दी है। अध्यक्ष टीटू और उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जल्द ही हत्या का खुलासा न हुआ तो हड़ताल करेंगे।  
विज्ञापन

 
जाम में फंसे स्कूली बच्चे, तिलमिलाए लोग
पूरे शहर में तीन घंटे तक जाम रहा। इस दौरान बच्चों को स्कूल ले जाने वाली बसें भी जाम में फंसी रहीं तो वहीं रोडवेज बसों में बैठी सवारियां भी सुबह-सुबह लगे जाम से खासी परेशान रहीं। इस दौरान बाइक सवार गलियों से होकर निकले तो वहां भी जाम लग गया। टेंपो चालकों ने अन्य टेंपो को चलने नहीं दिया, जो सवारियां लेकर जा रहे थे उन्हें उतरवा कर टेंपो अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें