फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सुबह से चढ़ा पारा, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी दोपहर बाद मिली राहत

Sat, 09 May 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
तेज धूप में सिर को  दुपट्टे से ढककर शनिवार के जीटी रोड से होकर गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
एटा। मौसम में आए बदलाव के बीच शनिवार की सुबह से ही तेज धूप निकल आई जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 9 बजे के बाद ही धूप चटक होने लगी और लोगों को उमस व गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि होगी और गर्मी का असर और तेज महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते शहर में तेज धूप के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। कई लोग धूप से बचने के लिए छायादार स्थानों व दुकानों के सामने ठिठकते दिखे। हालांकि दोपहर बाद चली तेज हवाओं ने कुछ देर के लिए राहत जरूर दिलाई लेकिन हल्के बादलों के आने-जाने के साथ धूप का असर कभी तेज तो कभी हल्का बना रहा। इससे पूरे दिन गर्मी चुभन भरी महसूस होती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार चढ़ते पारे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। कई किसानों की गेहूं व भूसे की फसल खेतों में कटी पड़ी है।
किसानों का कहना है कि यदि ऐसे में आंधी या बारिश हुई तो भारी नुकसान होने की आशंका है। इसी कारण वे खेतों में पहुंचकर फसल सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। धूप का प्रभाव भी कभी हल्का तो कभी तीखा बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि जल्द ही भीषण गर्मी लोगों को और ज्यादा परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें