फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तापमान 41 पर स्थिर, हवा हल्की होने से रही उमस

Mon, 28 Apr 2025 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अधिकतम तापमान सोमवार को भी 41 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। भले ही हल्के बादल रहने से धूप में तेजी नहीं थी, लेकिन हवा की रफ्तार मंद होने की वजह से उमस रही। इसके कारण लोग परेशान बने रहे।
विज्ञापन

रविवार को जहां आसमान में अधिकांश समय बादल छाए रहे थे। वहीं, सोमवार को सुबह से धूप निकली। हालांकि बादलों का भी असर रहा और धूप में तेजी कम थी लेकिन दोपहर होते-होते अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की रफ्तार 5 किलाेमीटर प्रति घंटा रही। ऐेसे में उमस बढ़ती गई। सुबह-शाम का मौसम तो ठीक रहा लेकिन दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। धूप से बचने के लिए अंगोछा-कैप लगाए हुए लोग नजर आए। साथ ही पसीने में भीगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें