फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हल्के बादल छाए रहने से तापमान में आई 2 डिग्री की गिरावट

Thu, 02 May 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिछले सप्ताह तापमान में अचानक उछाल आया और आसमान से सूरज ने आग उगली। बुधवार और बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को 39 के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 37 रहा। इसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि दो दिनों बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलने लगी थीं। इसको लेकर लग रहा था कि लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा 37 डिग्री पर आ पहुंचा। जब कि बुधवार को 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान अनुकूल होने से आम से खास लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से भी तापमान कम हुआ है। साथ ही दो दिन से आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं, इसका असर भी देखने को मिला है। दो दिन बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके चलते गर्मी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें