फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नहर किनारे अचेत मिले किशोर की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। ककरावली गांव निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार शाम वह अर्थरा नहर के पास अचेत अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजन के मुताबिक लक्ष्मण उर्फ भूरा (15) बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकला था। वह अर्थरा नहर पर चल रहे पुल निर्माण कार्य को देखने गया था। कुछ दूरी पर जाने के बाद उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। वहां काम कर रहे एक मजदूर से उसने घर पर फोन कर सूचना दिलवाई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। बाद में गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर चोट या बाहरी निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें